Bihar Land Survey Apply Online 2024- Application Form, Required Documents

Bihar Land Survey Apply Online 2024: बिहार सरकार ने भूमि रिकॉर्डों को डिजिटल रूप से संरक्षित करने और भूमि विवादों को कम करने के उद्देश्य से राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा बिहार में भूमि सर्वेक्षण की शुरुआत की है। इसके अंतर्गत, भूमि मालिक अब अपनी ज़मीन का सर्वेक्षण करवा सकते हैं और अपने भूमि रिकॉर्ड को ऑनलाइन देख सकते हैं। यह प्रक्रिया ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से उपलब्ध है। यहाँ बताया गया है कि आप इस प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे कर सकते है।

आज के इस आर्टिकल में हम आपको बिहार में भूमि सर्वेक्षण के लिए ऑनलाइन आवेदन की पूरी प्रक्रिया और आवश्यक जानकारी देंगे। अगर आप बिहार के निवासी हैं और अपनी ज़मीन का सर्वेक्षण करवाना चाहते हैं, तो यह लेख आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। कृपया इसे अंत तक पढ़ें ताकि आपको पूरी जानकारी प्राप्त हो सके।

Bihar Land Survey Apply Online 2024: Details

विभाग का नाम राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग
सर्वे का प्रकार भूमि सर्वे
आर्टिकल का नाम Bihar Land Survey Apply Online 2024
सर्वे शुरुआत का दिनांक 20 अगस्त 2024
भूमि सर्वे मोड अनलाइन/ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाईट dlrs.bihar.gov.in
होम पेज Bihar Land Survey

Bihar Land Survey Apply Online 2024

आज के इस आर्टिकल में हम बिहार के सभी लोगों का दिल से स्वागत करते हैं। आज हम आपको इस लेख के जरिए बिहार में जमीन सर्वे के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें, इस बारे में पूरी जानकारी देंगे। आपको बता दें कि आप बिहार में हो रहे जमीन सर्वे के लिए राजस्व अधिकारी के पास ऑफलाइन या ऑनलाइन, दोनों तरीकों से आवेदन कर सकते हैं।

इस लेख में हम बिहार भूमि सर्वे 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया को विस्तार से समझाएंगे। इसलिए आप इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।

यह भी पढे: Bihar Land Survey 2024: दादा परदादा का जमीन अपने नाम पर कैसे करवाये ?

बिहार विशेष सर्वेक्षण एवं बन्दोबस्त में रैयतों के लिए क्या आवश्यक है?

बिहार विशेष सर्वेक्षण और बन्दोबस्त के तहत रैयतों के लिए कुछ सामान्य निर्देश दिए गए हैं, जो निम्नलिखित हैं:

  1. स्वघोषणा का प्रपत्र-2: रैयत या उनके वंशज को अपनी धारण की हुई भूमि का विवरण भरकर अपने अंचल के शिविर में जमा करना होगा या इसे भू-अभिलेख और परिमाप की वेबसाइट पर अपलोड करना होगा (वेबसाइट: dirs.bihar.gov.in)।
  2. प्रपत्र-3 (i): खतियानी रैयत या जमाबन्दी रैयत के वंशज को वंशावली तैयार कर इसे अपने अंचल के शिविर में जमा करना होगा या निदेशालय की वेबसाइट पर अपलोड करना होगा।
  3. राजस्व रसीद की छायाप्रति: स्वघोषणा के साथ राजस्व रसीद की छायाप्रति भी संलग्न करनी होगी।
  4. दस्तावेजों की छायाप्रति: अगर भूमि खरीदी, बदलवाई या दान की गई है, तो संबंधित दस्तावेजों की छायाप्रति भी जमा करनी होगी।
  5. न्यायालय का आदेश: यदि कोई सक्षम न्यायालय का आदेश है, तो उसकी छायाप्रति भी साथ में जमा करनी होगी।
  6. बन्दोबस्त भूमि/भू-दान प्रमाण पत्र/वासगीत पर्चा: इन दस्तावेजों की छायाप्रति भी देना आवश्यक है।
  7. जमाबन्दी रैयत की स्थिति: अगर जमाबन्दी रैयत जीवित हैं, तो केवल स्वघोषणा (प्रपत्र-2) ही देना होगा, वंशावली की आवश्यकता नहीं होगी।

बिहार विशेष सर्वेक्षण एवं बन्दोबस्त में रैयतों के लिए क्या आवश्यक नहीं है?

  1. प्रपत्र-3 (i) में वंशावली पर शपथ की आवश्यकता नहीं: वंशावली को कार्यपालक दण्डाधिकारी या नोटरी पब्लिक के समक्ष शपथित करने की आवश्यकता नहीं है।
  2. ग्राम पंचायत के प्रतिनिधि के हस्ताक्षर की आवश्यकता नहीं: प्रपत्र-3 (i) में वंशावली पर संबंधित ग्राम पंचायत के प्रतिनिधि के हस्ताक्षर कराना जरूरी नहीं है।
  3. खतियान की सच्ची प्रतिलिपि की आवश्यकता नहीं: खतियान की सच्ची प्रतिलिपि जमा करने की आवश्यकता नहीं है।
  4. भू-खण्ड पर उपस्थिति अनिवार्य नहीं: अपने भू-खण्ड पर किसी भी किस्तवार प्रक्रम में आपकी उपस्थिति अनिवार्य नहीं है। हालांकि, यदि आप स्वयं या आपका कोई विश्वस्त प्रतिनिधि जमीन पर उपस्थित रहता है, तो सर्वे कर्मियों को पहचान में सुविधा होगी।
  5. राजस्व रसीद की अद्यतन / ऑनलाइन प्रति आवश्यक नहीं: अद्यतन या ऑनलाइन राजस्व रसीद की प्रति जमा करने की आवश्यकता नहीं है।

यह भी पढे: अब घर बैठे ऑनलाइन मंगाए अपने खेत का Original @dlrs bihar gov in survey 2024 Map

Bihar Land Survey 2024 Required Document: भूमि सर्वे के लिए आवश्यक दस्तावेज

Bihar Land Survey 2024 में भाग लेने के लिए आवेदकों को निम्नलिखित जरूरी दस्तावेज की आवश्यकता होगी:

  1. खतौनी: यह दस्तावेज भूमि के मालिकाना हक को दर्शाता है।
  2. भूमि का नक्शा या प्लॉट प्लान: भूमि की स्थिति और आकार को दर्शाने वाला नक्शा।
  3. अनुमति पत्र: अगर भूमि सरकारी या सार्वजनिक है, तो अनुमति पत्र की आवश्यकता हो सकती है।
  4. आधार कार्ड: आवेदक की पहचान साबित करने वाला दस्तावेज।
  5. निवास प्रमाण पत्र: आवेदक का निवास प्रमाण पत्र।
  6. पासपोर्ट साइज़ का फोटो: आवेदक का हालिया पासपोर्ट साइज फोटो।
  7. प्रपत्र-2 और वंशावली प्रपत्र-3 (i): आवश्यक प्रपत्र जिन्हें भरकर जमा करना होगा।

How to Apply Online for Bihar Land Survey 2024?

अगर आप भी Bihar Land Survey Online Apply 2024 करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें:

  • वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले, Bihar Land Survey की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

  • “बिहार विशेष सर्वेक्षण संबंधित सेवाएं” के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद, आपके सामने “बिहार विशेष सर्वेक्षण संबंधित ऑनलाइन सेवाएं” का विकल्प प्रदर्शित होगा।

  • “रैयत द्वारा स्वामित्व/धारित भूमि की स्व-घोषणा हेतु प्रपत्र” पर क्लिक करें।
  • क्लिक करने के बाद, आपके सामने “(रैयत द्वारा स्वामित्व/धारित भूमि की स्व-घोषणा/वंशावली हेतु प्रपत्र) 2 & 3(1)” आएगा।

अब आप निम्नलिखित स्टेप्स को ध्यानपूर्वक फॉलो करें:

  1. जानकारी भरें: मांगी गई सभी जानकारी को सही-सही और विस्तार से भरें।
  2. स्कैन कॉपी अपलोड करें: सभी जानकारी भरने के बाद, “स्व-घोषणा/वंशावली हेतु प्रपत्र 2 & 3(1)” की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
  3. Submit बटन पर क्लिक करें: स्कैन कॉपी अपलोड करने के बाद, Submit बटन पर क्लिक करके अपना आवेदन सफलतापूर्वक जमा करें।

आवेदन के बाद, आपके अंचल के राजस्व अधिकारी द्वारा आपकी भूमि का सर्वेक्षण किया जाएगा।

बिहार भूमि सर्वे ऑफलाइन कैसे कराएं?

यदि आप ऑफलाइन के माध्यम से अपना भूमि सर्वे कराना चाहते हैं, तो निम्नलिखित स्टेप्स का पालन करें:

  1. राजस्व या कानूनगो कार्यालय में संपर्क करें: अपने क्षेत्र के राजस्व कार्यालय या कानूनगो कार्यालय में जाकर भूमि सर्वे की प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेजों के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करें।
  2. आवेदन पत्र भरें: एक आवेदन पत्र भरें जिसमें आपकी भूमि के बारे में सभी जरूरी जानकारी दी गई हो, जैसे कि भूमि का विवरण, आपका नाम, पता, और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी।
  3. दस्तावेज़ जमा करें: आवेदन पत्र के साथ निम्नलिखित दस्तावेज़ जमा करें:
  • आपकी भूमि का खतौनी
  • भूमि का नक्शा
  • अन्य संबंधित दस्तावेज़
  1. सर्वे का कार्य शुरू होगा: सभी आवश्यक दस्तावेज़ जमा करने के बाद, एक सर्वेयर आपके खेत में आकर भूमि का सर्वे करेगा।

इन स्टेप्स को फॉलो करके आप आसानी से अपना भूमि सर्वे करा सकते हैं।

Leave a Comment